
85 लाख रुपए की लूट आयकर की निगाह में?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ ने गत 15 दिसम्बर को हापुड़ के थाना पिलखुवा के अन्तर्गत हुई 85 लाख रुपए की लूट के मामले को आयकर, व प्रवर्तन निदेशालय से संज्ञान लेने के पत्र अलग-अलग पत्र लिखा है।
संघ ने पत्र के साथ पुलिस रिपोर्ट, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कतरनों को नत्थी किया है। पत्र में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी के बयान और पुलिस रिपोर्ट में विरोधाभास है।
पत्र में कहा गया है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी का व्यापारी गोपाल गोयल का कर्मचारी अजयपाल पक्काबाग मंडी हापुड़ के दो गेहूं कारोबारियों जिनमें एक से 50 लाख रूपए, दूसरे से 35 लाख रुपए कुल 85 लाख रुपए लेकर लौट रहा था जिन्हें रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया। पत्र में दावा किया गया है कि लूरी गई 85 लाख रुपए की धनराशि बेनामी रकम है। संघ ने आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय से पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच करने की मांग की है, ताकि हापुड़ में पनप रहे हवाला कारोबार को रोका जा सके।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926





























