
नए साल पर खूब बिकी विदेशी मदिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नए साल 2026 के आगमन पर लोगों ने देशी व विदेशी मदिरा पीकर स्वागत किया और 31 दिसम्बर-2025 की रात को लोगों ने तीन करोड़ रुपए की शराब पीकर स्वागत किए।
जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह के अनुसार 31 दिसम्बर- 2025 को जनपद हापुड़ में करीब तीन करोड़ रूपए की शराब पी गए जिसमें 45 प्रतिशत विदेशी मदिरा, 45 प्रतिशत देशी शराब तथा शेष दस प्रतिशत बीयर बिकी है। इस बिक्री से सरकार को राजस्व की प्राप्ति हुई है। समझा जाता है कि जनपद हापुड़ में बंद रही विदेशी मदिरा की बिक्री इस बात का संकेत है कि शराब की ओर रहीसजादों का झुकाव बढ़ रहा है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर































