
हापुड़: कड़ाके की सर्दी के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को साल के पहले दिन दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ ही मिनट के लिए यह बूंदाबांदी हुई जिससे सर्दी और बढ़ गई।
हापुड़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से सर्दी बढ़ती जा रही है। हापुड़ में गुरुवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इसी बीच दोपहर के समय कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए जिससे सर्दी का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ गया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706































