हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नयागांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों की कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन,डॉक्टर बी०आर० अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता किया गया जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के अलग-अलग प्रश्नपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराए गए।प्रतियोगिता 1 घंटे चली।प्राथमिक स्तर पर प्रथम- कक्षा-4=अंकिता पुत्री श्री राकेश,द्वितीय- कक्षा-5=वंशिका पुत्री श्री सोरन,तृतीय- कक्षा-5=सोनिया पुत्री श्री सोहन पाल सिंह,उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम-, कक्षा-6=छवि पुत्री श्री बलबीर सिंह, द्वितीय- कक्षा-6=रेजी पुत्री श्री ठाकुर सिंह,तृतीय-कक्षा-6=भारती पुत्री श्री लोकेश कुमार ने स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों को कोविड-19 महामारी सामान्य होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी राजकुमार सिंहसहायक अध्यापक ने दी।


























