अम्बेडकर के आदर्शो पर चलने का संकल्प










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन सामाजिक, शैक्षिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा डा. अम्बेडकर के अनुयायियों ने राष्ट्रीय समरसता दिवस के रुप में बुधवार को यहां धूमधाम से मनाया और डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। महिलाओं ने नगर में जूलुस निकाला और प्रतिमा के निकट प्रसाद वितरित किया। डा. अम्बेडकर के अनुयायियों ने नील से होली खेली। आज यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्त करनी पड़ी।
चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पूर्व चेयरमैन मालती भारती व हापुड़ के विधायक विजय पाल आढ़ती, विनोद गुप्ता ने डा. अम्बेडकर का स्मरण करते हुए उन्हेें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में गजराज सिंह, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, मनोज शर्मा, रामप्रसाद आदि ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को सम्मान दिया है।
समाजवादी पार्टी के नेता तेजपाल प्रमुख, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, संजय यादव आदि ने डा. अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समाजवादी मजदूर सभा के प्रमोद शर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, राजकुमार, कृष्ण चंद आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय लोकदल के अब्बास अली, हेमंत मिश्रा,नानक चंद शर्मा आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दिन डा. अम्बेडकर की प्रतिमा सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर विशेष रोशनी की गई।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन ने भी डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!