
हापुड़ में सर्दी के प्रकोप व कोहरे के कहर से जनजीवन प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सर्दी और कोहरे का कहर जारी है। तापमान गिरने से ठिठुरन भरी सर्दी बढ़ गई है। तो वहीं सड़क पर कोहरा छाने से दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित है। सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह लोग हाथ सेक रहे हैं। यदि कोहरे की बात करें तो कोहरे के कारण अभी तक कई वाहन हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। रविवार की सुबह सिर्फ ग्रामीण और आउटर क्षेत्र ही नहीं बल्कि हापुड़ के शहरी क्षेत्र की गालियां भी कोहरे की चादर से ढक गई। आमने-सामने के मकान भी बमुश्किल ही नजर आए। विजिबिलिटी मात्र तीन मीटर तक रह गई। हाईवे पर और भी ज्यादा कोहरा छा गया। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ा। हाईवे पर उतरे वाहन चालकों को काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी जो बेहद परेशान हो गए और सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























