
वीर बाल दिवस पर चित्र कला प्रतियोगिता
हापु़ड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने श्री गुरू गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का जीवन परिचय जाना।साहिब जादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है।बच्चो ने चित्रकला प्रतियोगिता में साहिबजादो के चित्र भी उकेरे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी, उमेश त्यागी, पुष्कर त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के चारो सुपुत्र जोरावर सिंह, फतेह सिंह आदि के बलिदान के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। इस दौरान आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में लायबा और स्वाति ने प्रथम, सुमैय्या और जैनब ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी व प्रधानाचार्या सिंपी वर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर वैशाली आर्य, रचना, पूनम, नीतु त्यागी, पूनम त्यागी, मुक्ता सिंह, कंचन सिंह, शैली शर्मा, विजय लक्ष्मी त्यागी, प्रिंसी त्यागी, नवीन, संदीप कुमार, विनय सैनी, रजनी, योगेंद्री आदि उपस्थित रहे।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808

























