
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा ब्रजघाट में गंगापुल पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गईजबकि बाइक सवार दो लोग इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक फरार हो गया जबकि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय विजेंद्र पुत्र यादराम निवासी सोहरका थाना हसनपुर जिला अमरोहा, 38 वर्षीय त्रिवेणी पत्नी विजेंदर और केला पत्नी रामचंद्र निवासी गांव शाहपुर थाना हसनपुर जिला अमरोहा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में गंगा पुल पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। टीम ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक फरार हो गया। बाइक पर सवार त्रिवेणी की मौत हो गई जबकि दोनों गंभीर रुपए से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























