एनालिमा सूर्यघड़ी का लोकार्पण










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व खगोल विज्ञान माह,अप्रैल-2021 में मंगलवार को भारतीय नव सम्वत्सर-2078 के प्रथम दिवस पर हापुड़ के श्री शांतिस्वरुप कृषि इंटर कालेज में खगोलविद व कालिज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने स्वयं गणना करके विद्यालय परिसर में स्थगित 20 फीट लम्बी व 10 फीट चौड़ी एनालिमा सूर्यघड़ी को आम जनमानस के लिए लोकार्पित किया।
घड़ी का लोकार्पण बाबूगढ़ छावनी के कमाण्डेण्ट ब्रिगेडियर वाई.वी.वी.एस.आर. मूर्ति प्रबंध समिति के सदस्य योगेंद्र अग्रवाल प्रबंधक, ब्रजमोहन गुप्ता प्रशा.प्रबंधक,प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयंत ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडयर वी.एस.आर. मूर्ति ने विद्यार्थियों के लिए खगोल ज्ञान वृद्धि में सहायक इस प्रयास की तहे दिल से प्रशंसा की तथा विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस घड़ी से सीख कर देश को भविष्य में एक खगोल वैज्ञानिक अवश्य प्राप्त होगा।
अजय कुमार मित्तल ने बताया कि इस घड़ी को बनाने में आवश्यक गणना और चरण-पथ पर निशान अंकन उन्होंने स्वयं किया है। उन्होंने बताया कि ग्रेनाईट के पत्थर पर बने चरण पथ को उन्होंने स्वयं अपनी पत्नी के सहयोग से सुईयों पर हथौड़ी की चोट से उकेरा है। उन्होंने स्वयं अपने खर्चे पर स्थापित की है और एक पुरातन छात्र के रुप में इसे जनहित में एक भेंट स्वरुप विद्यालय को समर्पित की। इसके पूर्व सन 2014 में भी अजय मित्तल ने एक क्षैतिक सूर्यघड़ी भी स्थापित की थी जो इसी एनालिमा घड़ी से साथ खड़ी सही समय दर्शा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घड़ी अधिकतर चुनिन्दा विदेशों में ही स्थापित हैं। भारत में इस प्रकार की घड़ी कम ही लगी है। आस-पास के क्षेत्र में किसी विद्यालय में ये घडिय़ां केवल हमारे विद्यालय में ही मिलेंगी।

हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!