
हापुड में साहित्यम महापर्व 27 दिसम्बर से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ में 26 व 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाले साहित्यम महापर्व के आयोजन एवं उसकी विशेषताओं को लेकर गुरुवार को हापुड़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
फेस्टिवल डायरेक्टर महेश वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि साहित्यम महापर्व साहित्य और संस्कृति का एक ऐसा साझा मंच है, जहाँ हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू साहित्य को समान रूप से स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस महोत्सव में साहित्यिक परिचर्चाएँ, पुस्तक विमोचन, कविता-पाठ, कहानी-वाचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, युवा संवाद और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। साहित्यम महापर्व का उद्देश्य साहित्य को जनसामान्य से जोडना, नई पीढ़ी में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा हापुड़ को एक सशक्त साहित्यिक पहचान दिलाना है।
संस्था के अध्यक्ष इंदुभूषण मित्तल ने कहा कि साहित्यम महापर्व केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचार, संवाद और सांस्कृतिक समरसता का उत्सव है।देव नंदिनी हॉस्पिटल के चेयरमैन व महोत्सव के प्रमुख सहयोगी डॉ श्याम कुमार ने हापुड़ के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह महापर्व पूरे नगर के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से साहित्यम महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























