
स्वास्थ्य शिविर में परिवहन कार्मिकों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि बुधवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के यू0पी0एस0आर0टी0सी बस डिपो गढ़ मुक्तेश्वर एवम् हापुड़ में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य
शिविर में टी 0बी0 एच0आई0वी0 सिफीलिस ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर एवं नेत्र परीक्षण आदि जांच की गई स्वास्थ्य शिविर में नवभारत समाज कल्याण समिति के प्रोजेक्ट मैनेजर मंसूर अहमद स्वास्थ्य विभाग सेउप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी 0एम0 डी0 टी /टी 0बी0 एच 0आई 0वी0 कॉर्डिनेटर मनोज कुमार जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी डॉ इसरार एस 0टी 0आई 0काउंसलर संगीता रानी एच आई 0वी0 टेक्नीशियन विपिन कुमार एच 0आई 0वी0 काउंसलर अशोक कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलवंत सिंह व परिवहन विभाग से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रणजीत सिंह
एस 0एस आई बबीता रानी फोरमैन ऋषिपाल सिंह अमित कुमार एवम् लव कुमार आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























