
मानव सेवा मिशन सर्दी में राहत दिलाने उतरा मैदान में
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):मानव सेवा मिशन (रजि.) हापुड़ ने बुधवार को न्यू सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, नवज्योति कॉलोनी, हापुड़ में निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए।
इस अवसर पर संस्था द्वारा 105 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, कैप, मौजे एवं बिस्किट आदि प्रदान किए गए। सेवा-सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को मानवीय ऊष्मा से भर दिया।
संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा केवल दान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की सजीव अभिव्यक्ति है। समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को स्नेह, सुरक्षा और सहयोग प्रदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। मानव सेवा मिशन वर्षों से इसी भावभूमि पर कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी सेवा के इस दीप को निरंतर प्रज्वलित रखेगा।
संस्था के महामंत्री दिनेश माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, सुरेश जिंदल, राजेंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, माधव बंसल, एस.पी. गुप्ता, मदन गोपाल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजन बंसल ने मानव सेवा मिशन के इस सराहनीय मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग और करुणा के संदेश के साथ हुआ।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़























