
रक्तदान शिविर में 150 ने किया रक्तदान
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी व भारत विकास परिषद विवेकानंद के सौजन्य से रोटरी ब्लड बैंक वरदान हॉस्पिटल गाजियाबाद द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री धर्मार्थ आयुर्वेदिक औषधालय में किया गया जिसमें 150 रक्तदानकर्ताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सुनील त्यागी जी ने किया ।
कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी भी उपस्थित रहे
रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष बिंदल व भारत विकास परिषद अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया हम आगे भी समाज सेवा व जन कल्याण हेतु इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रवीण गोयल, नितिन गोयल, मनीष माहेश्वरी, मोहित गर्ग ,अंकुर अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, नीरज गोयल, गुंजन बिंदल नीतू गोयल , गौरव बिंदल, निखिल सिंघल, सुधीर गोयल, शिवम प्रताप, कपिल गर्ग, कमल गोयल , उदित गुप्ता पंकज गर्ग, दीपक गोयल, अभिनव गुप्ता, महेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786























