
👁 0 views Views
दो युवकों के साथ मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बढ़ में घर में दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बढ़ की बताई जा रही है जिसमें दो युवकों के साथ घर में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























