
पुल पर लटक कर वर्जिश करना व ट्रेन के साथ दौड़ना पड़ा भारी, गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर फ्रेट कॉरिडोर की बाउंड्री पर वर्जिश करते और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ दौड़ लगाने वाले युवक को आरपीएफ ने पकड़ लिया है। शनिवार को वीडियो वायरल होने के पश्चात आरपीएफ थाना हापुड़ हरकत में आई जिसने रेलवे की धारा 145 व 147 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम कपिल पुत्र बबलू निवासी बाबा दाल मिल वाली गली, चंडी मंदिर के पीछे न्यू आर्य नगर पिलखुवा है। आरपीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























