
पांच मार्गों पर पुल बनाने की तैयारी, खर्च होंगे 6.74 करोड रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग जनपद हापुड़ में पांच मार्गों पर पुल का निर्माण करेगा जिससे सैकड़ो की संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। 6.74 करोड रुपए से छोटे पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। विभाग के दिअधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शासन स्तर से पांच लघु सेतु के निर्माण की स्वीकृति मिली है। करीब 3.37 करोड़ की धनराशि का आवंटन भी हो चुका है। फरवरी में टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। विभाग द्वारा 1.41 करोड़ रुपये से हाइवे 9 से पिलखुवा फगौता मार्ग वाया कांवी, अहमदपुर मार्ग के किमी-3 (कांवी) में स्थित मोदी मिल नाले पर क्षतिग्रस्त और संकरे लघु सेतु व पहुंच मार्ग, 1.30 करोड़ रुपये से बीबीनगर मार्ग से सिंभावली हाईवे 09 वाया हिंगवाडा लाडपुर भरना के किमी-9 पर लघु सेतु और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ 2.42 करोड़ रुपये से हाईवे 9 से अटूटा के किमी-1 में स्थित क्षतिग्रस्तॉ और संकरे लघु सेतु के पुनः निर्माण व पहुंच मार्ग, 65.73 लाख से हाईवे 9 से खेड़ा मार्ग पर छिजारसी ड्रेन पर लघु सेतु और 94.90 लाख से हापुड़ में छिजारसी-निडौरी मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























