
👁 0 views Views
अग्निकांड में झुलसे कामगार की हुई मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेस वन में स्थित एनवायरमेंट वेस्ट कनेक्शन एलएलपी नमक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लगी थी जिसमें 38 वर्षीय अमित झुलस गया था जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को अमित की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
शिवाया का अमित शेखपुर खिचरा स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती था जिसे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर किया गया जिसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन बेटे प्रिंस, क्रिश और संभव को छोड़ गया है। परिवार में कोहराम मचा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























