
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद अरुण गोविल शनिवार को हापुड़ नगर पालिका स्थित टाउनहाल पहुंचे जहां उन्होंने जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए। सांसद ने कहा कि गरीब और वंचित लोगों की समाज सेवा किसी न किसी रूप में करते रहना चाहिए समाज के समृद्ध लोगों को समाज सेवा के अवसर ढूंढते रहना चाहिए।
इसके उपरांत सांसद अरुण गोविल कस्तूरबा गांधी विद्यालय में SIR की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तरी मंडल हापुड़ के बूथ नंबर 215 एवं 216 की समीक्षा की उन्होंने बूथो के बूथ अध्यक्षों एवं BLA को निर्देशित किया कि जितनी भी हमारी शिफ्टेड वोट हुई है या एब्सेंट है या कोई मृतक है उन सब का एक बार वोटर लिस्ट लेकर डोर टू डोर संपर्क किया जाए। कोई भी वोट छूटने न पाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कविता मादरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री मोहन सिंह, भाजपा नेता जयभगवान पिंटू प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष कपिल, एसएमजी SIR के संयोजक श्यामेंद्र त्यागी, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, विनोद गुप्ता, मनोज तोमर, अमित कुमार शर्मा, मुदित गोयल, पुनीत गोयल, गन्ना समिति के अध्यक्ष कुणाल चौधरी, प्रमोद जिंदल, योगेंद्र पंडित, चंद्र प्रकाश ठठेरे, बूथ अध्यक्ष श्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































