
असहाय लोगों की मदद से सुखद आनंद की अनुभूतिः अरुण गोविल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में शनिवार को राहत कार्यालय उत्तर प्रदेश के सौजन्य से निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, नगर पालिका परिषद हापुड़ की बसपा अध्यक्ष पुष्पा देवी व भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधरे आदि ने बेसहारा व निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। सांसद अरुण गोविल ने असहाय व गरीब लोगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।
सांसद ने कहा कि असहाय लोगों की मदद से सुखद आनंद की अनुभूति होती है। कंबलों का वितरण ऐसा है लोगों को ठंड से राहत दिलाने का एक प्रयास है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























