
👁 0 views Views
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ दौड़ लगा किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। युवाओं को स्टंट बाजी की सनक इस कदर चढ़ गई है कि वह रेलवे ट्रैक पर भी खुलेआम स्टंट कर रहे हैं। युवक की ना समझी हादसे का कारण भी बन सकती है। सस्ती लोकप्रियता की खातिर लगातार लोग स्टंट बाजी कर रहे हैं। ऐसे में वह हादसे का शिकार भी हो सकते हैं।
स्टंट बाजी की एक और वीडियो अब जनपद हापुड़ के रेलवे ट्रैक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के समीप स्थित रेलवे ट्रैक की है जहां युवक दौड़ती ट्रेन के साथ पटरी पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447



























