
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में रखा ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से खराब है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जाए जिससे होने वाली परेशानी से निपटा जा सके।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से खराब है। ऐसे में गांव की मेन रोड पर स्थित दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। घर में मौजूद परिजन अंधेरे का सामना करने को मजबूर है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जाए। फिलहाल उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























