
एकलव्य सिंह सहारा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
भेंट के दौरान किसानों को जबरदस्ती टैगिंग देने के मामलों को गंभीरता से उठाया गया, जिस पर माननीय मंत्री जी ने ऐसे मामलों में पुनः सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के हित में यह भी स्पष्ट किया गया कि उत्कल कंपनी द्वारा किसानों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।
इस अवसर पर एकलव्य सिंह सहारा ने इस भेंट को सराहनीय मुलाकात बताते हुए कहा कि कृषि मंत्री किसानों के हित में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि किसानों से जुड़े लंबित कार्य शीघ्र पूरे होंगे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























