
बबली की हत्या के मामले में हत्यारोपी पति गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पत्नी की गोली मार कर हत्या करने की घटना में शामिल हत्यारोपी पति सचिन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने हथियारोपी पति को देहपा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि सचिन अपनी ससुराल के पास ही पिलखुवा के न्यू आर्य नगर में मकान बनाकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। 10 साल पहले उसकी शादी बबली से हुई थी। बताया जाता है कि सचिन शराब पीने का आदी है और वह अपनी पत्नी के साथ विवाद करता। 16 दिसंबर की रात सचिन ने शराब के नशे में बबली के साथ फिर मार पिटाई की और कनपटी से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबली का शव फर्श पर पड़ा देख उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी पति सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























