
व्यक्ति पर हमले व अपहरण के मामले में एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमले और अपहरण के मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी ललित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 नवंबर की सुबह वह हापुड़ कचहरी में तारीख लगाने गया था। दोपहर में लौटते समय गढ़ रोड पर स्थित सुप्रीत पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर जसविंदर, पुनीत व 12 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर लोहे की रोड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुन हो गया। आरोपी अपहरण कर उसे अपने गांव सोटावली स्थित अपने कमरे में ले गए और बंद कर दिया जिसने भागकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पर आरोप है कि उसने मेडिकल नहीं कराया और ना ही मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित न्याय के लिए एएसपी के पास पहुंचा जिनके आदेश पर पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























