
हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव के पुत्र ने CLAT में ओबीसी वर्ग में 107वीं रैंक हासिल की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सैनी के पुत्र निखिल सैनी ने CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) इंटरेस्ट टेस्ट में ओबीसी वर्ग में 107वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निखिल सैनी की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है। निखिल सैनी की इस उपलब्धि पर हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सभी ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। परिजनों ने भी निखिल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























