
👁 0 views Views
गढ़: वार्ड 18 में गंदगी से अटा नाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड-18 में सोसायटी के सामने वाली गली में स्थित नाला कबाड़ से अटा हुआ है। नालो की सफाई न होने से लोग गंदगी व बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र वासियों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र नालों की सफाई की जाए और उसमें पड़ी गंदगी को हटाया जाए। नालों की समय पर सफाई न होने की वजह से बीमारियां पनप रही है जिससे क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि समस्याओं का समाधान किया जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























