
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ एनुअल-डे मनाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईबीएस बाबूगढ़ का सोमवार को केवीएस फाउंडेशन-डे और अनुएल डे सेलेब्रेशन मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनुअल डे सेलिब्रेशन के दौरान स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर जानी-मानी तेराक रिया वर्मा को भी आमंत्रित किया गया। रिया वर्मा इसी विद्यालय से पढ़ी है। कार्यक्रम को लेकर सभी में अलग उत्साह देखने को मिला।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























