
हापुड मे 17 दिसंबर 2025 को पेंशन दिवस का किया आयोजन
हापुड, सूवि( ehapurnews.com):वरिष्ठ कोषाधिकारी हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक कोषागार लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष हापुड़ में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाना है। अतः जनपद हापुड़ कोषागार कार्यालय से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों/ पारिवारिक पेंशनरों को इस अनुरोध के साथ सूचित किया जाता है कि अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराए जाने हेतु पेंशनर दिवस में उपस्थित होकर प्रतिभाग करने का कष्ट करें, जिससे पेंशन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को निस्तारित किया जा सके।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926























