
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी महिला के साथ 3,90,000 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रेखा गोयल पत्नी शिवकुमार गोयल ने पिलखुवा थाने में तहरर देकर बताया कि 2 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर आया जिसने कहा कि वह बैंक एजेंट है और बताया कि एटीएम काफी समय से ब्लॉक है। उसको चालू करने के संबंध में वह आया है। ऐसे में उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया और मोबाइल में छेड़छाड़ की जिसके बाद आरोपी एक बार फिर गुरुवार को उसके घर आया और पीड़िता का मोबाइल फोन मांगा तो पीड़ित ने से मोबाइल फोन दिया। आरोपी ने फिर से फोन से छेड़छाड़ की और 3,90,000 रुपए का लोन लेकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926




























