
गढ़ः दुकान में घुसा अनियंत्रित वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने अया है। सूचना पर दुकान मालिक व किराएदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है व आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर दुकान को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में दुकान मालिक व किराएदार ने बताया कि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। जिसके बाद पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है और अज्ञात वाहन की जांच में पुलिस जुटी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























