
बिजली बिलों में हुए घोटाले में किसानों को राहत प्रदान की जाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिला अधिकारी, हापुड़ से विस्तृत चर्चा कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 1995 से मार्च 2004 के मध्य बिजली बिलों में हुए बड़े पैमाने के घोटाले एवं विभागीय अभिलेखों के नष्ट/गायब होने से किसानों को हो रही गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें
1. विभाग द्वारा जारी आदेश पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।
2. आवश्यक संशोधन कर किसानों को वास्तविक राहत प्रदान की जाए।
3. दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की समय-सीमा न्यूनतम 1 माह तक बढ़ाई जाए।
4. किसानों से किसी भी प्रकार का शपथपत्र (Affidavit) न लिया जाए।
5. वर्ष 1995–2004 के सभी विवादित बिजली बिल पूर्णतः माफ किए जाएँ, ताकि हापुड़ जिले से ग्रामीण क्षेत्रों हेतु फ्री बिजली मॉडल का प्रभावी उदाहरण स्थापित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विनय बाना, अनिल चौधरी, जगशरण सैनी, सुनील टाइगर, डॉ. मतलूब, डॉ. ओमवीर सिंह, फ़रहिम चौधरी, अदनान राजपूत, रिंकू प्रधान, शेखर चौधरी, भानु सिद्धू, पपेंद्र सिंह, अनुराग बालियान, कृणपाल सिंह, सूरजवीर सिंह, शौकीन प्रधान, प्रिंस मसंद, बिट्टू सिंह, योगेंद्र सिंह आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387




























