
छोटे उद्योगों की स्थापना से हापुड़ का विकास होगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को हापुड़ में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया तथा धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने दीप प्रज्वलित करके किया।
एचपीडीए के उपाध्यक्ष नितिन गॉड ने जानकारी दी की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए अभी तक जिले को पांच हजार करोड रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें 6 कंपनियों ने जिला उद्योग से करार भी किया है जिसमें सबसे ज्यादा हाउसिंग इन्वेस्टर्स ज्यादा है इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जिले में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी होगी।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने तथा सुरक्षा की गारंटी व प्रदेश सरकार की उद्योगों को मिलने वाली आकर्षक सुविधाओं के कारण ही इन्वेस्टर का रुझान उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। सरकार की सरल नीतियों और मजबूत कानून व्यवस्था ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है और उत्तर प्रदेश छोटे उद्योगों का बड़ा केंद्र बन रहा है।
जनपद हापुड़ में प्रस्तावित परियोजनाओं के पूरा होने से हापुड़ का विकास तेजी से होगा। और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सूबे में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है और सभी संभव आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस आयोजन में एनसीआर क्षेत्र से आए उद्यमियों ने भी विचार व्यक्त किया। समारोह में जिला अधिकारी अभिषेक पांडे, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, जिला अध्यक्ष कविता माधरे आदि भी उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























