
पति को तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। शिकायत पर पत्नी व उसके दूसरे पति ने पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने और हत्या की धमकी दी। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 1999 में उसकी शादी जनपद बुलंदशहर क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। एक पुत्री का पीड़ित ने विवाह करा दिया जबकि दो अभी अविवाहित हैं। आरोप है कि 2018 से पत्नी के गांव चितौली के विकास कुमार से अवैध संबंध है जिसकी जानकारी होने पर उसके और उसके पुत्रों ने पत्नी को काफी समझा या लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। पत्नी ने पीड़ित व उसके बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली। तीन अक्टूबर 2023 को पत्नी ने तलाक दिए बिना विकास के साथ दूसरी शादी कर ली और गाजियाबाद में पंजीकरण भी करा लिया। 29 सितंबर 2025 को उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। न्याय के लिए वह न्यायालय की शरण में पहुंचा जिसके बाद थाना हाफिजपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























