
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास मोबाइल की दुकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। इस दौरान दुकानदार का काफी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकानदार का करीब 10-15 लाख रुपए का नुकसान हो गया जिसका कीमती सामान, फर्नीचर, मोबाइल फोल्डर, मोबाइल बैटरी, नए व पुराने फोन जलकर राख हो गए।
धौलाना में बस अड्डे के पास स्थित जॉनी मोबाइल सेंटर में मंगलवार की रात आग लग गई। दुकान संचालक ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे। वह रास्ते में पहुंचे तभी किसी ने फोन कर उन्हें अवगत कराया कि दुकान में आग लगी है। दुकान का ताला लगा था और बाहर से काला धुआं नजर आ रहा था जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। लोगों ने दुकान का ताला खोलकर शटर उठाया तो भीतर आग का तांडव देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के पश्चात दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखे नए व सेकंड हैंड मोबाइल फोन, फोल्डर, बैटरी आदि सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586




























