
शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर : जिले की दोनों सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिलों ने मंगलवार को सात करोड़ 83 लाख रुपये का गन्ना भुगतान जारी किया है। कंट्रोलर अनुराग गोयल ने बताया कि मंगलवार को सिंभावली चीनी मिल द्वारा पांच करोड़ 67 लाख तथा ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा दो करोड़ 16 लाख रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में जारी किया है। इससे पूर्व भी मिल द्वारा लगातार किसानों के खाते में भुगतान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को सही समय से भुगतान कराना हमारी प्राथमिकता में हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































