
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी ने किराए के मकान में फंदा लगाकर अपनी जान देदी। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मामला मंगलवार का है जब एक पुजारी की पत्नी छाया ने मंदिर के पास स्थित किराए के मकान में बने आवास में फांसी का फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं आई तो परिजन कमरे में पहुंचे जहां फंदे से लटका शव देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने महिला को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से हर कोई सन्न है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।





























