
कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने हापुड़ में कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हों।वह हापुड में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पधारे,जहां कांग्रेस जनों ने फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 14 दिसंबर की महारैली को सफल बनाने के लिए बैठके की जा रही हैं। जनपद हापुड़ से 500 लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉकों में 14 दिसंबर की महारैली को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें की जाएंगी। इस दौरान हापुड़ शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सिटी कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, अनुशासन समिति के जिला चेयरमैन अरविंद शर्मा, डॉक्टर वी सी शर्मा, नरेश भाटी, रामप्रसाद जाटव, जगदीश माथुर, सरदार जसबीर सिंह, आई सी शर्मा, इकबाल प्रधान, रवींद्र गुर्जर, चेतन प्रकाश यादव, मूलचंद शर्मा, पदम सिंह साहनी, साहिल खान, शादाब सैफी, बॉबी त्यागी, कुंवर मजहर खान, लाल बहादुर, सविता गौतम, नफीज खान, कुसुम लता, प्रवीण शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, कपिल शर्मा, चौधरी मुरसलीन, राजेंद्र सिंह गुर्जर, सतेंद्र शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, पवन कौशिक, भरतलाल शर्मा, लोकपाल सागर, शहजाद, मेजर शौकीन चौधरी,सचिन कुमार, हारून सिद्दीकी, निसार अहमद, संजय छाबड़ा, सुबोध शास्त्री, मुजम्मिल मलिक, सद्दाम अब्बासी, अनूप कर्दम, शिवम् कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































