
बिजलीकर्मियों का किया शांति भंग में चालान तो काटी थाने की बिजली
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दो बिजली कर्मियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जिससे आहत बिजली कर्मियों ने थाने की बिजली ही काट दी और थाने पर बकाया का नोटिस चस्पा कर दिया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
आपको बता दें कि कस्बा बहादुरगढ़ में सोमवार की रात बिजली विभाग की टीम 3,00,000 के एक बकाएदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गई थी जहां उसकी ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दो बिजली कर्मियों को हिरासत में भी ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया जिससे बिजली विभाग के कर्मियों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने मंगलवार को थाने पर बकाया का नोटिस चस्पा करते हुए बिजली काट दी और तुरंत बकाए का भुगतान करने के लिए कहा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































