
भविष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा ने निशानेबाजी में लहराया परचम
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित भविष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि तोमर ने निशानेबाजी (Shooting) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘द नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (NRAI) द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में विधि तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (10M Air Pistol – Sub Youth Women) वर्ग में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है।
विधि तोमर ने 47वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार खेल दिखाया है।
विधि तोमर की इस बड़ी उपलब्धि में उनके कोच और विद्यालय का विशेष योगदान रहा है। विधि तोमर पृथ्वी शूटिंग रेंज (Prithvi Shooting Range) के कोच मिस्टर शहबाज खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच शहबाज खान की कड़ी मेहनत और सही दिशा-निर्देशन ने विधि को इस मुकाम तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अपर्णा सिंह चौहान ने विधि और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि, “विधि की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा है। हमें गर्व है कि हमारी बेटियां खेल के मैदान में भी विद्यालय का नाम ऊंचा कर रही हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के. पहाड़ी (S.K. Pahari) ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विधि का समर्पण काबिले तारीफ है और विद्यालय प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464































