
तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):श्री जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, निजामपुर (हापुड़) में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला संगठन आयुक्त नीता कौशिक ने स्काउट/गाइड को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान, कंपास प्रयोग, ध्वज निर्माण एवं फहराने संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन समारोह में स्काउट/गाइड ने तंबू निर्माण, बिना बर्तन भोजन बनाना, तथा अन्य प्रकार के पकवानों का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता दिखाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी छात्रों को अनुशासन एवं टीम वर्क का पालन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान राजेंद्र सिंह, चंद्रावती, कुo पूनम, मनीष कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान – टोली लोटस
द्वितीय स्थान – टोली सनफ्लावर
तृतीय स्थान – टोली ब्लैक ड्रैगन
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068































