
यूपी बोर्ड: 32 स्कूलों ने दर्ज कराई आपत्तियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अब लगभग अंतिम चरण में है। 32 स्कूलों ने वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज की है। इसमें छात्रों की संख्या आवंटन को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां हैं। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति भौतिक सत्यापन कर केंद्रों का ब्योरा अपलोड करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से करीब 112 स्कूलों में से 44 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इनके लिए आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए 4 दिसंबर की अंतिम तिथि थी। वेबसाइट पर कुल 32 स्कूलों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति इन आपत्तियों के आधार पर भौतिक सत्यापन कर केंद्रों का ब्योरा अपलोड करेगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह सभी प्रक्रिया इसी महीने हर हाल में पूरी करनी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867































