
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में आरोग्यम योगा केन्द्र के पास स्थित एस०आई०पी० एबेकस् एकादमी द्वारा आयोजित Arthmetic Genius Contest के दूसरे राउंड में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कक्षा एक से कक्षा पाँच तक के बच्चो के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर से गणित का भय दूर करना व आत्मविश्वास जागृत करना था। इस अवसर पर बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने एस. आई. पी. के इस प्रयास को काफी सराहा तथा अपने बच्चों को एस. आई. पी. के प्रोग्राम में पंजीकरण भी कराया।
दिल्ली से आए SIP के स्टेट हेड राजेश चड्ढा ने बच्चों का उत्साहर्वधन किया और SIP के बारे में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसआईपी के एरिया हेड बप्पा आदित्य घोष, SIP हापुड सेंटर की प्रमुख सिद्धिदा जैन एवं ऋषभ जैन भी उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़































