
पिलखुवा: जीएस फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस रेलवे फाटक के समीप गुरुवार की देर शाम एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































