
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पड़ोस के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। दो वर्षों से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। शादी की जिद की तो आपत्तिजनक स्थिति में फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को आरोपी ने शादी की बात की तो उसने धमकी दी कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो उसके पास है। इन्हें वह प्रसारित कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808































