
हापुड़: मोहल्ला शिवगढ़ी में दो पक्षों में हुई मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर गेट निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
मामला बुधवार की रात का है जब डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर गेट के निर्माण कार्य के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387































