
मकान में संचालित बूचड़खाना पकड़ा गया,डेढ़ सौ किलो मीट बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कोटला मेवातियान के एक मकान में संचालित अवैध बूचड़खाने पर पुलिस ने छापामार कर चार लोगो को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से 150 किलो भैस का मीट व पशु कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से भैंस प्रजाति का मांस, अवशेष व पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए है।आरोपी कोटला मेवातियान के फिरोज व आजाद, सिकन्दर गेट का आबिद तथा आवास विकास का शाहरुख है।पुलिस ने सभी को जेलषभेज दिया है
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627































