
श्यामपुर जट के जंगल से जामुन के पेड़ों का सफाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव श्यामपुर के जंगल से दर्जनों जामुन के पेड़ों का सफाया हो गया है और धंधेबाजों ने पेड़ों के अवशेष तक नहीं छोड़े हैं।
वन विभाग हापुड़ को सूचना मिली थी कि गांव श्यामपुर जट के जंगल से जामुन के 12 पेड़ काटकर लकड़ी, टहनी, जड़ तथा पत्ते तक उठाकर ले गए हैं। पेड़ों के काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है।
वनरक्षक प्रभारी सरिता भट ने थाना बाबूगढ़ में श्यामपुर जट के विनेश चौधरी व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































