
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में साइकल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजेंद्र कश्यप निवासी कुचेसर चौपला फतेहपुर के रूप में हुई है।
बिजली घर के नजदीक साइकिल सवार बुजुर्ग 65 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र सूरता सिंह कुचेसर चोपला अपने घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह स्याना रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने साइकल सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान कर पंचायतनामा भरकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387





























