
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का विधायक खेल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एल एन पब्लिक स्कूल में हुए ग्रामीण खेल लीग स्पर्धा में भाग लिया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों प्रशंसा चौधरी, यशी त्यागी, कीर्ति, दिव्यांशी , राधिका एवं यशवीर सिंह ने उच्च प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्रीसिंह तोमर ने विजेता खिलाड़ियों के उत्कर्ष प्रदर्शन एवं अनुशासित खेल की सराहना की एवं भविष्य में उच्च प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या सरीता शर्मा ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सचिन रावत का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































