
एचपीडीए 2.55 करोड़ से करेगा पुलिया व सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र पारसौन में सीसी रोड का निर्माण करेगा। इसके साथ ही पिलखुवा के मोहल्ला अशोकनगर और गांव श्याम नगर में मोदीनगर रोड के मध्य छोइया नाले पर पुलिया का निर्माण होगा। तीनों कार्य पर करीब 2.55 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
एचपीडीए औद्योगिक क्षेत्र के पारसौन की मास्टर प्लान रोड पर सीसी रोड का निर्माण 1.54 करोड़ से करेगा, पिलखुवा के अशोकनगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड व नाले का निर्माण, 64.40 लाख और श्याम नगर से मोदीनगर के बीच छोइया पर पुलिया का निर्माण 36.67 लाख से करेगा। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादयान का कहना है कि पुन: टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 8 दिसंबर को टेंडर डालने का अंतिम दिन रहेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह माह में निर्माण कार्य पूरा होगा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020































